शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवाला बाग भाइयां में शिव विवाह ने बांधा समां

भास्कर न्यूज | अमृतसर महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शुक्रवार को शिवाला बाग भाइयां में शिव विवाह का आयोजन किया गया। शाम 7 से देर रात तक चले शिव विवाह को सुनने कई भक्तजन पहुंचे। मंदिर के प्रदान जतिंदर अरोड़ा और महासचिव संजय अरोड़ा की अध्यक्षता में किए समारोह में भजन गायक विजय महक ने बाबा भोलेनाथ का गुणगान किया। सुंदर फूलों से सजे मंच पर भजन गायक बैठे। उन्होंने गणेश वंदना से समारोह का शुभारंभ किया। इससे पहले मंदिर के पंडित कन्हैया लाल शास्त्री और अन्य पंडितों ने मिलकर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग का भव्य शृंगार किया। सभी मंदिर ट्रस्टियों ने मिलकर पवित्र ज्योति प्रज्जवलित की। शिव विवाह दौरान भजन गायक महक ने एक के बाद एक कई भजन गाए। इसी दौरान मंदिर कमेटी ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, बलदेव राज बग्गा, जगदीश तलवाड़, प्रमोद शर्मा, मैनेजर रोहित पांडे समेत कई भक्तजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *