लुधियाना| हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा 8 फरवरी को आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा इस बार वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। कमेटी के चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल की अगुवाई में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के दिग्गज समाजसेवी संजय महिंद्रू बंपी को रथयात्रा का निमंत्रण दिया गया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए महिंद्रू ने घोषणा की कि आरती चौक पर उनके परिवार द्वारा भव्य स्वागत मंच लगाया जाएगा। संजय महिंद्रू ने बताया कि इस यात्रा में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। इन भक्तों के लिए विशेष व्यंजन और शुद्ध सात्विक खान-पान के स्टॉल लगाए जाएंगे।


