शिवरीनारायण में तहसीलदार व नायब तहसीलदार सम्मानित

शिवरीनारायण तहसील में पदभार ग्रहण करने के बाद नव पदस्थ तहसीलदार महेंद्र लहरें और नायब तहसीलदार चंद्र कुमार साहू का जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय नागरिकों ने सम्मान किया। दोनों अधिकारियों को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तहसीलदार महेंद्र लहरें ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को अपने काम के लिए अनावश्यक रूप से तहसील कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए कार्यालयीन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और जनहितैषी बनाया जाएगा। नायब तहसीलदार चंद्र कुमार साहू ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस दिशा में वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व मामलों में संवेदनशीलता रखते हुए कार्य किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *