शिवसेना ने कहा-जहां मिलेंगे बिट्‌टू-सोना तोड़ देंगे कोना-कोना:वैलेंटाइन डे को लेकर किया लट्ठ पूजन, मंत्रोच्चारण के साथ डंडों को पिलाया तेल

सागर में वैलेंटाइन डे को लेकर शिवसेना ने लट्ठ पूजन किया है। शिवसैनिक सिविल लाइन स्थित पहलवान बाबा मंदिर में इकट्ठा हुए‌। जहां पंडित व पुरोहित की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ लट्ठों में चमेली व सरसों का तेल पिलाकर पूजन किया गया। इसके साथ ही पार्क, होटल, धार्मिक स्थलों पर जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना स्लोगन लिखे पोस्टर चस्पा किए। शिवसेना उप राज्य प्रमुख पप्पू तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी वैलेंटाइन डे हमारे देश की परंपरा नहीं है। लेकिन कुछ विकृत मानसिकता के युवक-युवती पाश्चात्य सभ्यता को अपनाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता फैलाते हैं। जिसे शिवसैनिक कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर 14 फरवरी को कोई प्रेमी युगल अश्लीलता करते पकड़ जाता है तो मौके पर ही उनकी शादी कर दी जाएगी। शिवसेना जिला प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि शिवसेना प्रत्येक वर्ष अंग्रेजी सभ्यता वैलेंटाइन डे के खिलाफ सड़कों पर उतरती है। इस वर्ष भी हमने प्रेम की आड़ में अश्लीलता फैलाने वालों को सबक सीखने लट्ठों में सरसों का तेल पिलाया है। होटल, रेस्टोरेंट संचालकों को चेतावनी दी है कि अगर 14 फरवरी को फूहड़तावादी व अश्लीलता वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तो शिवसैनिक विरोध करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *