पंजाब में शिवसेना लॉ यन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और हाल ही में एक ग्रेनेड हमले की साजिश में उनका नाम टारगेट के तौर पर सामने आया है। इसे देखते हुए शिवसेना लॉयन के नेताओं ने पंजाब पुलिस से तुरंत हाई-लेवल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। बुधवार को संगठन के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार बंटी के नेतृत्व में कई बड़े नेताओं ने जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर को डीजीपी पंजाब के नाम ज्ञापन सौंपा और Z-प्लस कैटेगरी सुरक्षा के साथ बुलेटप्रूफ वाहन उपलब्ध कराने की मांग रखी। जालंधर में सीपी को ज्ञापन सौंपते के लिए शिवसेना लॉ यन के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार बंटी ने कहा कि राजकुमार अरोड़ा को पंजाब में हिंदू-सिख एकता और राष्ट्रवादी आवाज उठाने की वजह से लगातार धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में खुफिया एजेंसियों ने एक मॉनिटर टेरर प्लॉट का पता लगाया था, जिसमें ग्रेनेड से हमला करने की योजना बनाई गई थी और उसका मुख्य निशाना अरोड़ा ही थे। शिवसेना नेता की हत्या का भी किया जिक्र सुनील कुमार बंटी ने पिछले साल अमृतसर में हुई शिवसेना नेता सुधीर सूर्य की हत्या का भी जिक्र किया। बंटी आगे कहा की सुधीर सूर्य को भी पहले से धमकियां मिल रही थीं और उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन उस समय उनकी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया गया, जिसके चलते उनकी हत्या हो गई। शिवसेना लॉ यन के नेता नहीं चाहते कि राजकुमार अरोड़ा भी देश-विरोधी और अलगाववादी ताकतों का अगला शिकार बनें। पंजाब में हिंदू समुदाय के नेताओं की हो रही टारगेटेड किलिंग शिवसेना लॉ यन के नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि पंजाब में हिंदू समुदाय के हितों की आवाज उठाने वाले नेताओं को सुनियोजित तरीके से टारगेटेड किलिंग के जरिए मार दिया जाता है। इसीलिए राजकुमार अरोड़ा की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीपी धनप्रीत कौर ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया और आश्वासन दिया कि यह औपचारिक अनुरोध डीजीपी पंजाब तक पहुंचा दिया जाएगा |


