शिविर में छात्रों व पालकों के स्वास्थ्य की जांच

भास्कर न्यूज | पटना शिवप्रसाद नगर के सरस्वती बाल विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल सोनपुर में विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य, चिकित्सा व शैक्षणिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति जागरूक और प्रेरित करना रहा। शिविर में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों की जांच कर आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया। शिविर में पटना के डॉ. रितेश कुशवाहा, जनरल फिजिशियन बैकुंठपुर के डॉ. ज्योति गोस्वामी दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. निलेश त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुजीत गोस्वामी, दंत रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य के साथ दंत व त्वचा रोगों से संबंधित जांच कर उचित परामर्श प्रदान किया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक मार्गदर्शन भी दिया। विशेष रूप से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन, नियमित अध्ययन, अनुशासन व आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने प्रेरित किया। सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी विशेषज्ञों ने कहा कि स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय के हिंदी माध्यम के प्राचार्य अमितेश नामदेव व अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य प्रमितेश नामदेव ने शिविर में उपस्थित सभी चिकित्सकों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य व शैक्षणिक जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। शिविर में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही, जिसकी विद्यालय परिवार, अभिभावकों व विद्यार्थियों ने प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *