ब्यावर में अमृतकोर हॉस्पिटल में कलेक्टर ने जांची व्यवस्थाएं:साफ-सफाई और वार्डों के जाने हालात, मरीजों से लिया फीडबैक

ब्यावर में जिला कलेक्टर कमलराम मीणा ने रविवार को राजकीय अमृतकौर हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पीएमओ डॉ. एस.एस. चौहान और डॉ. एस.एस. सोनी उनके साथ मौजूद थे। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, विभिन्न वार्डों की स्थिति और सामान्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से दवाइयों की उपलब्धता, विभागवार गतिविधियों और उपचार व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर मीणा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधा संवाद किया। उन्होंने उपचार की गुणवत्ता, दवा वितरण व्यवस्था और चिकित्सा व नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार पर मरीजों से प्रतिक्रिया ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
कलेक्टर ने चिकित्सा अधिकारियों और समस्त स्टाफ को समय पर उपस्थित रहने, कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *