शिविर में बुजुर्गों की जांच व उपचार किया

भास्कर न्यूज| जैसलमेर वृद्धाश्रम अमरसागर में एसबीआई मेडिकल वैन के स्टाफ द्वारा वृद्धजनों का मेडिकल चैकअप करवाया गया। इस दौरान वृद्धजनों की बीपी व शुगर की जांच की गई। साथ ही वृद्धजनों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। परियोजना समन्वयक स्वरूप शर्मा छायण ने बताया कि शिविर में बुजुर्गों की जांच कर परामर्श दिया। डॉ. दिनेश प्रजापत व एएनएम ममता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *