जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ आज

भास्कर न्यूज| जैसलमेर राज्य सरकार के निर्देशों पर जिले में प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर बसंत पंचमी 23 जनवरी से ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर प्रतापसिंह ने शिविरों के सफल आयोजन एवं शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में अधिकारियों को अलग अलग दायित्व सौंपे है। निर्धारित शिविर कार्यक्रमानुसार 23 जनवरी को गिरदावर सर्किल चांधन, रामदेवरा, मोढ़ा, भणियाणा एवं खुईयाला में ग्राम उत्थान शिविर आयोजित होंगे। वहीं 24 जनवरी को मोहनगढ़, सांकड़ा, फतेहगढ़, भीखोड़ाई जूनी व शाहगढ़ तथा 25 जनवरी को गिरदावर सर्किल थईयात, खेतोलाई व खुहड़ी में विशेष शिविर आयोजित होंगे। कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार जिला परिषद सीईओ को शिविर में पीएम आवास योजनांतर्गत निर्मित आवासों का गृह प्रवेश एवं चाबी सुपुर्दगी, वीबी जीराम जी योजना का प्रचार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *