लुधियाना। गुरुदेव शर्मा देबी की अध्यक्षता में एक निशुल्क आंखों के जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों की आंखों की जांच की गई और जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी बांटी गईं। शिविर के आयोजन में सुभाष गुप्ता, राजीव शर्मा, अमित मित्तल, दीपक जोहर, हिमांशु कालरा, राकेश गोयल, सुशील जैन काला, गुरदीप सिंह नीटू, पूनम रतड़ा, जोहन मसीह, बंसी लाल, संजय खटक, सुरिंदर अडवाणी, नरेश गाबा, प्रदीप पटला और गुरमीत सिंह जीता आदि का योगदान रहा।


