नाभा रियासत के नए युवराज की दस्तारबंदी पर सिख पंथ की जत्थेबंदियों ने दी बधाई

लुधियाना| नाभा रियासत के नवनियुक्त युवराज कुंवर अभि उदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने युवराज और उनकी माता महारानी प्रीति कौर का मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। अमरजीत सिंह टिक्का ने कहा कि जिस बड़े स्तर पर इस दस्तारबंदी समारोह की चारों ओर प्रशंसा हो रही है, उसे देखकर पूरे विश्वास के साथ कहा जा सकता है कि आने वाले समय में कुंवर अभि उदय प्रताप सिंह पंजाब के बच्चों के लिए एक आदर्श (रोल मॉडल) बनेंगे। उन्होंने कहा कि कुंवर अभि उदय प्रताप सिंह, नाभा रियासत के महान शासक महाराजा रिपुदमन सिंह के पड़-पड़पोते हैं। टिक्का ने कहा कि महाराजा रिपुदमन सिंह की पंजाब, विशेष रूप से सिख कौम को बड़ी देन रही है। नाभा रियासत के इस बुलंद हौसले वाले महाराजा ने अंग्रेजों की अधीनता स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया। महाराजा रिपुदमन सिंह ने अंग्रेजों से टक्कर लेकर ऐसा इतिहास रचा, जिसे सिख कौम हमेशा गर्व के साथ याद करती रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *