शिविर में सर्वश्रेष्ठ वॉलंटियर का अवार्ड दिया

श्रीगंगानगर। डीएवी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह हुआ। इसमें विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई और विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ वॉलंटियर का अवार्ड भी दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीनू पूनिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य अच्छे नागरिक का निर्माण करना है ताकि एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके। सात दिवसीय शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने जेड माइनर के आसपास सफाई का काम किया, महाविद्यालय में सफाई की तथा पेड़ों पर पुताई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *