गुरुद्वारा साहिब में साहिबजादों की शहादत का स्मरण कर भावुक हुई संगत, लंगर बरताया

श्रीगंगानगर| सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन राजस्थान की ओर से जन-जन को सिखी सिद्धांतों से जोड़ने के उद्देश्य से चलाई जा रही मुहिम के तहत शनिवार को गांव मिर्जेवाला स्थित गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंहजी बाबा फतेहसिंहजी में चौथा महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इसमें कड़ाके की सर्दी की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में संगत पहुंची। अमर शहीद साहिबजादों की शहादत और समूह शहीदों की याद में अयोजित इस समागम में कथावाचक भाई उपकार सिंह खालसा (श्रीगंगानगर वाले) ने कथा कीर्तन से संगत को निहाल किया। साहिबजादों की शहादत का स्मरण करते हुए संगत भावुक हो उठी और ‘बोले सो निहाल सतश्री अकाल’ के जयकारे लगाए। फैडरेशन के अध्यक्ष लवप्रीत सिंह बराड़ ने बताया कि इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संगत को सिख इतिहास से संबंधित लिट्रेचर का भी वितरण किया गया। गुरु का लंगर वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *