लुधियाना| मेरा बचपन सोसाइटी की ओर से डीसी ऑफिस के नजदीक रक्तदान कैंप लगाया। इस कैंप में आईएएस कृतिका गोयल, पीसीएस अधिकारी पायल गोयल, एसएसपी विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कैंप में आए अतिथियों का सोसायटी के प्रधान रजत शर्मा व अन्य सदस्यों ने स्वागत किया। कैंप में 100 से ज्यादा युवाओं ने खून दान किया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, निखिल शर्मा, अशोक वर्मा, शंटी बेदी, बंटी बेदी, अनिल शर्मा, रजत राजपूत, इल्लू, विजय मट्टू, मनोज चौहान आदि मौजूद थे।


