लुधियाना| हंबड़ां रोड पर श्री गोविंद गोधाम के नजदीक निर्माणाधीन श्री अग्रसेन धाम से भक्तजन प्रयागराज पहुंचे और कुंभ मेले के दौरान डुबकी लगाकर धन्य हुए। बस यात्रा धाम के मीडिया सचिव प्रवीण बांसल व खन्ना से विशाल गर्ग के नेतृत्व में भेजी गई। लुधियाना, खन्ना, जालंधर, मोगा, सुधार, रायकोट से भक्तजन शामिल हुए। संघ के उप प्रधान सीए मनोज गोयल व एडवोकेट गोपाल बांसल ने बताया कि यह बस यात्रा श्री वृन्दावन मथुरा होते हुए अयोध्या पहुंची और उसके बाद प्रयागराज व बनारस से होती हुई वापसी होगी। बांसल, सरगम बांसल, मीनू बांसल, हरीश बांसल, मीणा बांसल, अरुणा गर्ग, कविता गर्ग, सोनिया सिंगला, आशा रानी, सुनैना गर्ग, कविश गर्ग, सुनीता शर्मा, ए सुमन, पुनीत गर्ग, दीपक गुप्ता, रघुनाथ, भाव्या, सुमन देवी भी बस यात्ला में शामिल हुए है।


