पहाड़ों पर रुक-रुककर हो रही बर्फबारी से जहां मौसम में ठंडक है, वहीं पंजाब में धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि रातें ठंडी हैं। यहां न्यूनतम पारा सात जिलों में 6 डिग्री से नीचे है। बठिंडा में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 23.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। पंजाब में अगले 6 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, हिमाचल में चौथे दिन बर्फबारी का दौर जारी रहा। शनिवार से 12 फरवरी तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, कोकसर में 1.2 सेमी बर्फबारी से लाहौल घाटी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। यहां के कई क्षेत्रों का तापमान जमाव बिंदु से कहीं नीचे चला गया है। बर्फबारी के बाद केलांग का न्यूनतम तापमान -11, कुकमसेरी का -12 और ताबो का न्यूनतम तापमान -11 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह चार क्षेत्रों का तापमान 0 डिग्री पर बना है। बर्फबारी के चलते मनाली के बाद लाहौल घाटी में भी लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। केलांग-उदयपुर मार्ग आवाजाही के लिए हुआ बहाल केलांग-उदयपुर मार्ग भी वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो चुका है। मनाली के अटल टनल रोहतांग भी सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल होते ही शुक्रवार को सैकड़ों वाहन लाहौल की बर्फीली वादियों में पहुंचे। लाहौल-स्पीति के क्यामो गांव को भारत सरकार के वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत भी चुना गया है। इस योजना में लाहौल के 20 गांव शामिल किए गए हैं। वाइब्रेंट विलेज योजना से इन गांवों में सीवरेज, सिंचाई और पार्किंग जैसी सुविधा मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार {8 फरवरी: पंजाब में आसमान साफ रहेगा, 13 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं ।{9 फरवरी : सुबह और रात को धुंध पड़ने की संभावना है।{10 फरवरी : दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ने के आसार हैं। हिमाचल में बर्फबारी से सूबे के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। अभी बारिश के आसार नहीं हैं। पंजाब में 3 दिन का तापमान 90 80 230 220 230 90 10 फरवरी 9 फरवरी 8 फरवरी तापमान में बढ़ोतरी संभव… पंजाब में 13 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी संभव है, जबकि पहाड़ों में शीतलहर और बर्फबारी के चलते अभी रातें ठंडी ही रहेंगी। हिमाचल में मंडी और बिलासपुर में घना कोहरा पड़ रहा है। आज भी कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने के आसार हैं। हिमाचल में इसका असर 12 फरवरी तक दिखाई देगा। इस कारण बारिश और बर्फबारी हो सकती है।


