लुधियाना| दिलरोज कौर की स्मृति में रोमी टेलीकॉम गली नंबर-दो में 5वां विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 122 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। 18 से 21 साल के युवाओं अविनाश, गुरी, विशु, लकी और दिलजान ने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। दादा शमिंदर सिंह ने कहा कि हम अपनी पोती को तो नहीं बचा सके। लेकिन आज इन युवाओं के लहू से कई और घर उजड़ने से बच जाएंगे। रघुनाथ अस्पताल, सिविल अस्पताल और सीएमसी की मेडिकल टीमें मौजूद रही। आयोजन को सफल बनाने में ब्लड सेवा फैमिली, यूथ नानक नगर और ब्लड लिंक फाउंडेशन के वॉलंटियर्स का सहयोग रहा। जसपाल सिंह बोनी ने कहा कि दिलरोज आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन 122 लोगों को मिला यह जीवनदान अस्पताल के बिस्तरों पर लड़ रहे कई अनजान चेहरों पर मुस्कान लाएगा।


