भास्कर न्यूज |सिसई देव मेडिकल हाल सिसई की और से गुरुवार को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र जांच रांची के नेत्र चिकित्सक डॉ सिद्धार्थ शेखर व उनके नयन सुख टीम के द्वारा किया गया। शिविर मे दो सौ से अधिक नेत्र रोगियों का इलाज किया गया। जांच 11 बजे से 5 बजे तक चला। इलाज के लिए रोगी सुबह से ही जमा हो गए थे। जांच मे नथुना व मोतियाबिंद रोगी अधिकतर थे। सभी रोगियों को नयन सुख अस्पताल कटहलमोड़ पुन्दाग, रांची का कार्ड दिया गया है। रोगी वहां संपर्क कर अपना इलाज करा सकते हैं। जहां डॉक्टर का फीस 25 प्रतिशत व आपरेशन में 10 प्रतिशत की छुट दिया जायेगा। देव मेडिकल संचालक किरण देवी ने कहा कि बीच बीच मे अन्य रो की जांच के लिए शिविर लगाया जाएगा। यहां रोगियों के सुविधा के लिए अच्छे-अच्छे विशेषज्ञ डाक्टरों को यहां लाने की व्यवस्था हो रहा है। जो रोगी गुमला, रांची नहीं जा पाते हैं वे यहां आकर इलाज करा सकते हैं। जांच टीम मे नीरज कुमार, अंजना तिग्गा, प्रियंका कुमारी, मो सोहेब शामिल थे। शिविर को सफल बनाने मे डॉ. आदित्य विक्रम देव, किरण देवी, प्रकाश लाल, सुरेश साहू, अंशुमान देव, नवीन कुमार, रोपन सिंह, अमन कुमार, रीना देवी, अनिल कुमार, जजन कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभाया। भास्कर न्यूज|गुमला पिछले कई महीनों से गुमला के मुख्य डाकघर में दस रुपए का इंडियन पोस्टल आर्डर की अनुपलब्धता तथा आम पब्लिक को सूचना का अधिकार आवेदन शुल्क देने में हो रही समस्या को लेकर एक लिखित शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता आनंद किशोर पंडा ने राज्य सूचना आयोग से की थी। जिसपर संज्ञान लेते हुए आयोग के अवर सचिव ने मामले पर कार्रवाई के लिए एक पत्र झारखण्ड सर्कल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल के पास प्रेषित किया। जहां परिवाद मिलने पर मुख्य डाक महाध्यक्ष झारखंड परिमंडल डोरंडा, रांची के सहायक निदेशक विभाग ने एक पत्र गुमला डाक मंडल के डाक अधीक्षक शांतनु आजाद को पत्र प्रेषित कर गुमला मुख्य डाकघर में पोस्टल आर्डर उपलब्ध नहीं कराने के मामले में प्राथमिकता के आधार पर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई करने को कहा तथा शिकायतकर्ता को संसूचित कराते हुए अनुपालन प्रतिवेदन की मांग किया, तो मुख्य डाकघर जाग गया और लोगों को दस रुपए का इंडियन पोस्टल आर्डर उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। जिसकी जानकारी डाक अधीक्षक गुमला के द्वारा शिकायतकर्ता आनंद किशोर पंडा को भी दिया गया है।


