शिविर में 74 लोगों की सिकलसेल व एनीमिया जांच हुई

भास्कर न्यूज | बालोद धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जिले में लाभ संतृप्ति शिविर जारी है। डौंडीलोहारा के भरदा लो, बालोद के अमोरा, गुरूर के कपरमेटा और गुंडरदेही के बोरगहन गांव में शिविर लगे। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। लोगों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति और निवास प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड सहित कई योजनाओं का लाभ मिला। भरदा लो में 15 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 20 को जाति और निवास प्रमाण पत्र, 5 को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। 17 लोगों की सिकलसेल और एनीमिया जांच हुई। 3 को टीका लगाया गया। बोरगहन में 8 को नया राशन कार्ड, 5 को आयुष्मान कार्ड, 5 को बिजली और सोलर कनेक्शन, 20 को श्रम कार्ड, 1 को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ मिला। 74 लोगों की सिकलसेल और एनीमिया जांच हुई। कपरमेटा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8 आवासहीन परिवारों का चिन्हांकन हुआ। 10 को आयुष्मान कार्ड, 5 को आधार कार्ड, 3 को राशन कार्ड, 2 को जाति और निवास प्रमाण पत्र, 5 को किसान क्रेडिट कार्ड, 1 को किसान सम्मान निधि, 1 को जीवन ज्योति बीमा योजना, 5 को सामाजिक पेंशन योजना, 5 को महिला सम्मान निधि, 1 को नल जल कनेक्शन, 4 को उज्ज्वला गैस कनेक्शन मिला। 6 वनाधिकार पत्रधारी किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिला। मोरा में आयुष्मान, जाति और निवास प्रमाण पत्र मिला अमोरा में 4 को आयुष्मान कार्ड, 7 को जाति और निवास प्रमाण पत्र, 9 को किसान क्रेडिट कार्ड मिला। 3 वनाधिकार पत्रधारी किसानों को पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ मिला। 22 लोगों की सिकलसेल और एनीमिया जांच हुई। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में ग्रामीणों की जांच की गई। विभागीय जानकारी भी दी गई। अमोरा शिविर में जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, जनपद सदस्य प्यारी राणा, सरपंच चमेली साहू, लिमोरा के सरपंच जालम सिंह पटेल, उप सरपंच यशवंत ठाकुर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *