रांची | श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर में ट्रस्ट के तत्वावधान व एएसजी आई हॉस्पिटल के सौजन्य से एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहे 40 मंदबुद्धि दिव्यांग निराश्रितों सहित 50 अन्य लोगों की नेत्र की जांच की गई। कुल 90 लोगों की नेत्रों की जांच की गई व जरूरतमंदों को दवाइयां दी गई। नेत्र विशेषज्ञ के साथ रूपेश कुमार झा, श्रेया शुभम, निखिल गुप्ता, नीतिका कुमारी ने सहयोग दिया। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, संजय सर्राफ, अरविंद अग्रवाल व अन्य थे।


