रक्‍तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह

रांची | सीईटी के 44वें स्थापना दिवस पर सेल की खेल समिति ने सामुदायिक कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस्पात भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। कार्यक्रम रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया। इसमें रक्तदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षित और स्वच्छ प्रक्रियाओं को सुनिश्चित किया गया। खेल समिति ने इस आयोजन और प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसका उपयोग स्थानीय अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *