रांची | सदन विकास परिषद की केंद्रीय समिति की अगली बैठक 19 जुलाई को होगी। डिप्टी पाड़ा कार्यालय में मंगलवार को परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर पांडे हिमांशु नाथ राय की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय समिति की बैठक में कहा गया कि झारखंड में रहने वाले 78% सदन समुदाय के मौलिक अधिकारों और सम्मान की रक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। 20 जुलाई को नगड़ी प्रखंड में राज्यस्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन किया जाएगा। इस आयोजन में परिषद की केंद्रीय समिति के पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। इस आयोजन की जिम्मेदारी प्रधान महासचिव विजय महतो को सौंपी गई। बैठक में केंद्रीय समिति के अलावा कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कश्यप, उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा, मोहम्मद जावेद, बृजेंद्र सिंह, राधेश्याम वर्मा समेत बड़ी संख्या में प्रतिनिधि उपस्थित थे।


