लुधियाना | ईडब्ल्यूएस कॉलोनी, ताजपुर रोड में शिव चर्चा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में 600 से 700 लोगों ने भाग लिया, जिनमें लुधियाना के अलग-अलग क्षेत्रों से आए श्रद्धालु शामिल रहे। शिव चर्चा के दौरान वक्ताओं ने भगवान शिव की महिमा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आदिगुरु बताया और कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों को सब कुछ देने के साथ-साथ ज्ञान भी प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि शिव भक्ति से जीवन में शांति, संयम और सही मार्ग की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन, सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं और सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।


