भास्कर न्यूज |लुधियाना श्री शालिग्राम जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहादुर के रोड, दाना मंडी में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्माइल फाउंडेशन के लिए स्वेच्छित धनराशि एकत्रित कर भेंट की गई। इस पुनीत कार्य के उपलक्ष्य में स्माइल फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों उत्साह बढ़ाने हेतु 684 विद्यार्थियों को टोपियां, मेडल, ट्रॉफियां एवं बैज प्रदान किए गए। साथ ही इस सामाजिक सेवा के लिए विद्यालय को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से स्माइल फाउंडेशन का हार्दिक आभार एवं अति धन्यवाद दिया गया।


