शिव पार्वती मंदिर में मनी सावन पूर्णिमा

भास्कर न्यूज | विष्णुगढ़ विष्णुगढ़ प्रखंड के उत्तरवाहिनी जमुनिया नदी में स्थित शिव पार्वती मंदिर में सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक रूप से शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर की श्रद्धालुओं को अग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। गोस्वामी ने बताया कि हर वर्ष शिव पार्वती मंदिर में सावन पूर्णिमा के दिन पूजा-अर्चना करने बडी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस मौके पर भीम पंडित, राजेश पंडित, विजय कुमार बरनवाल उर्फ गुड्डू सर, महादेव कांदु, अमरेश सिंहा, कुणाल कुमार, छोटन प्रसाद, पप्पू साव, विकास सोनी, दिनेश साव, विनय सोनी, गणेश वर्मा, प्रमोद साव, लखन प्रसाद, सतीश सोनी, हेमलाल साव, दिनेश प्रसाद, मिट्ठू मिस्त्री, भीम पांडे, गणेश राम, अर्जुन विश्वकर्मा मौजूद ​थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *