अमृतसर| हाल गेट स्थित श्री अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से जम्मू कश्मीर स्थित बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों में जाने वाले भक्तों के लिए लंगर सेवा का कार्य शुरू कर दिया है। इसी दौरान प्रधान सुरेश सहगल की ओर से वेरका स्थित मंदिर हरिहर धाम में शिवलिंग पर अमरनाथ बाबा के स्टीकर और अन्य सामग्री चढ़ाई। इस मौके पर प्रधान सहगल ने कहा कि इस बार मंडल की तरफ से 25वां सिल्वर जुबली भंडारा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा से पहले आतंकवादियों की ओर से निर्दोष हिंदुओं की हत्या की गई। परंतु शिव भक्त इन आतंकवादियों से डरने वाले नहीं हैं। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, रविंद्र कुमार, विपिन पोपली, राजीव, सुमित सहगल, अजय, जगदीश राज समेत कई मंडल सदस्य मौजूद रहे।


