भास्कर न्यूज | राजनांदगांव जिले से लगे हुए ग्राम निकुम में शिव महापुराण कथा की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा 19 जून से 23 जून तक स्व. पुनेश्वर भारतीय कालेज के बाजू निकुम में कथा सुनाएंगे। यह आयोजन समस्त ग्रामवासी निकुम के द्वारा किया जा रहा है। शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को कलश यात्रा शीतला मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंची। जिसमें लगभग 3100 कलशधारी महिलाओं, बालिकाओं के साथ कलश यात्रा निकाली गई। 19 जून को कथा दोपहर 1 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी। संयोजक रूपेश देशमुख ने बताया कि कथा स्थल पर भव्य स्टेज बनाया गया है। जिसमें आदियोगी शिव कैलाश पर्वत स्थापित की गई है। महाविद्यालय के पास मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है, ताकि बारिश में भी भक्तों को कोई परेशानी न हो। लगातार स्थानीय लोग कथा स्थल पर पहुंचकर श्रमदान कर रहे है।


