राजनांदगांव| श्री श्याम के दीवाने और हनुमान भक्तों द्वारा वर्ष 2015 से शुरू सुंदरकांड महोत्सव की 19वीं माला का 108वां पाठ 6 जुलाई को होगा। यह आयोजन देवशयनी एकादशी के दिन मां पाताल भैरवी मंदिर परिसर, बर्फानी आश्रम में होगा। आयोजन बर्फानी सेवा आश्रम समिति के संयोजन में किया जाएगा। इस बार 108 भक्त जोड़े सुंदरकांड का पाठ करेंगे। पाठ का शुभारंभ शाम 5.31 बजे होगा। सुबह 10 बजे से हनुमान जी का अभिषेक, पूजन, हवन और आरती होगी। व्यासपीठ पर राजेश शर्मा और गणेश मिश्रा की जोड़ी सुंदरकांड का वाचन करेगी। महोत्सव में श्री 108 महामंडलेश्वर स्वामी गोविंद महाराज का विशेष आशीर्वाद मिलेगा। आयोजन के आशीर्वादक बर्फानी दादाजी और पूज्य राजेश्वरानंद महाराज हैं। प्रेरणास्रोत नंदू शर्मा हैं।


