पॉलिटिकल रिपोर्टर| रांची योजना एवं विकास विभाग में 6 जिला योजना पदाधिकारी का स्थानांतरण-पदस्थापन किया है। दुमका के प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा को पलामू का प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी बनाया गया है। पलामू के प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी कुमार अविनाश को मुख्यालय में योजना पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। सहायक योजना पदाधिकारी सोनी कुमारी को जिला योजना पदाधिकारी सरायकेला-खरसावां का जिला योजना पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं, देवघर के प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार को अपने कार्यों के साथ प्रभारी जिला योजना पदाधिकारी दुमका का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गिरिडीह के प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र कुमार दुबे को अपने कार्यों के साथ-साथ गिरिडीह का जिला योजना पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। देवघर के प्रभारी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी चंद्रदेव पासवान को जामताड़ा जिला योजना पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इन सभी पदाधिकारियों को अगस्त माह का वेतन स्थानांतरित कार्यालय से ही मिलेगा। रांची| खाद्य आपूर्ति विभाग में गुरुवार को 17 जिला आपूर्ति पदाधिकारी की पोस्टिंग की है। कार्मिक विभाग से सेवा प्राप्त नीतू सिंह को चतरा, पंकज कुमार को धनबाद, जुल्फिकार अंसारी को पूर्वी सिंहभूम, देवानंद राम को गढ़वा, मुरली यादव को हजारीबाग, मोहम्मद कयूम अंसारी को जामताड़ा, मनीष कुमार को लोहरदगा ,पुष्कर सिंह मुंडा को सरायकेला खरसावां, प्रीति लता किस्कू को देवघर, राजशेखर कुमार को दुमका ,अविनाश पूर्णेन्दु को गोड्डा और प्रदीप भगत को गुमला का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह से प्रदीप कुमार शुक्ला को कोडरमा, श्रवण राम को लातेहार, रामगोपाल पांडे को रांची, नरेश रजक को सिमडेगा का जिला आपूर्ति पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि, सुधीर कुमार को उपनिदेशक खाद्य एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय रांची में पदस्थापित किया गया है।


