रांची| प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा अध्यक्ष किशुन दास ने गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात की। कहा, राज्य के अनुसूचित जाति समाज पर हो रहे अत्याचार के निवारण के लिए कदम उठाएं। मांग पत्र सौंपते हुए दास ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की शीघ्र नियुक्ति होनी चाहिए। साथ ही अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम और अनुसूचित जाति समाज के लिए परामर्शदात्री परिषद का गठन किया जाए। उन्होंने रांची नगर निगम में महापौर पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने की मांग की।


