अपहरण मामले में गिरफ्तार आरोपी गए जेल

रांची | अपहरण मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। रांची पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अपहृत बच्ची के पिता आफताब आलम ने चुटिया थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि उन्हें उनकी बेटी के स्कूल की शिक्षिका ने फोन कर सुबह 7.50 बजे जानकारी दी कि उनकी बेटी का सिरमटोली फ्लाईओवर से अपहरण हो गया है। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया और नाबालिग बच्ची को सकुशल बरामद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *