रांची | रांची जिले में 150 शराब दुकानों की लॉटरी होगी। इसमें 122 कंपोजिट और 28 देसी शराब की दुकानें शामिल हैं। लॉटरी के लिए इन दुकानों को 87 ग्रुप में बांटा गया है। रांची के सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि इसके लिए विभाग के कांके रोड स्थित कार्यालय में 4 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। जहां कोई भी व्यक्ति आ कर लॉटरी व फॉर्म भरने की जानकारी ले सकता है। लॉटरी से संबंधित विशेष जानकारी एक-दो दिनों में प्रकाशित कर दी जाएगी। किस दुकान की क्या दर होगी, इसकी भी जानकारी विभाग की वेबसाइट में उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं लॉटरी के तहत दुकानों की बंदोबस्ती 5 वर्षों के लिए होगी। लेकिन दुकानों का हर साल परफॉर्मेंस देखकर रिन्युअल किया जाएगा। एक सितंबर से 31 मार्च तक रांची जिले के राजस्व का लक्ष्य 450 करोड़ रुपए रखा गया है।


