शीतलहर के कारण आज स्कूलों में अवकाश:भीलवाड़ा जिला कलेक्टर ने घोषित किया अवकाश,क्लास 1 से 8 तक के बच्चे घर पर रहें-रखें स्वास्थ का ध्यान

जिला कलक्टर नमित मेहता ने शीत लहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 13 जनवरी को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिला कलक्टर ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि शीत लहर और ठंड के प्रभाव से विद्यार्थियों को बचाने के लिए यह आवश्यक है कि वे घर पर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा, जबकि शेष स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *