शीतलहर के कारण डूंगरपुर में अवकाश घोषित:आंगनवाड़ी, मां बांडी और कक्षा 1-5 के बच्चों की 6 से 8 जनवरी तक छुट्टी

डूंगरपुर जिले में शीतलहर और ठंड के प्रकोप को देखते हुए जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रहेगा। आदेश के अनुसार, जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्र, मां बांडी केंद्र और सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी रहेगी। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आदेश केवल विद्यार्थियों पर लागू होगा। विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और मां बांडी केंद्रों के समस्त कर्मचारियों और परीक्षाओं का समय पहले की तरह ही रहेगा। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने सभी संबंधितों को आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी सरकारी या निजी स्कूल द्वारा आदेश की अवहेलना करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *