शीतला माता मंदिर में हुई चोरी के मामले में सीपी को दिया ज्ञापन

लुधियाना| बीआरएस नगर स्थित शीतला माता मंदिर में तीन दिन पहले हुई चोरी के मामले में अभी तक कुछ पता नहीं चला है। इसके चलते शुक्रवार को मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक सच्चर के मुताबिक, चोरों ने मंदिर से करीब 40 किलो चांदी के गहने चुरा लिए, जिनकी कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। शुक्रवार को शिवसेना नेता राजीव टंडन की अगुवाई में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की और आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की मांग की। राजीव टंडन ने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, और अब भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं हैं। वहीं डीसीपी शुभम अग्रवाल ने इस मामले में बताया कि पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *