एसजीपीसी चुनाव के वोटर लिस्ट पर मतदाता 24 तक करा सकते आपत्तियां दर्ज

लुधियाना| एसजीपीसी चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची के मसौदे पर आपत्तियां और अपील 24 जनवरी तक दर्ज कर सकेंगे। डीसी जितेंद्र जोरवाल ने कहा कि ये मसौदा मतदाता सूची 21 अक्टूबर, 2023 और 15 दिसंबर, 2024 के बीच प्राप्त प्रपत्रों के आधार पर तैयार किया गया। 63 – खन्ना क्षेत्र के लिए, पुनरीक्षण अधिकारी एसडीएम खन्ना हैं और मतदाता सूची का मसौदा उनके कार्यालय में उपलब्ध होगा। 64-पायल के लिए रिवाइसिंग अधिकारी एसडीएम पायल हैं, जिनके पास मतदाताओं की जांच और आपत्तियां दर्ज करने के लिए उनके कार्यालय में प्रारूप सूची भी उपलब्ध होगी। 72-लुधियाना पश्चिम, 75-समराला, 67-रायकोट, और 68-जगराओं उप-मंडलों में, संबंधित एसडीएम रिवाइसिंग अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। 74 – लुधियाना ग्रामीण के लिए एसडीएम पूर्व रिवाइसिंग अधिकारी हैं। 70 – मुल्लांपुर दाखा में जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) को रिवाइसिंग अधिकारी बनाया गया। मतदाता जिला प्रशासनिक परिसर की डीआरए शाखा में आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। 66 – पक्खोवाल के मतदाता जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। एडीसी(शहरी विकास) 69-सिधवां बेट क्षेत्र के लिए रिवाइसिंग अधिकारी हैं। 65 – दोराहा क्षेत्र में मतदाताओं के लिए, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को रिवाइसिंग अधिकारी बनाया है। 71-लुधियाना दक्षिण और 73-लुधियाना उत्तर के लिए नगर निगम (एमसी) के संयुक्त आयुक्त को रिवाइसिंग अधिकारी बनाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *