शीतला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा आज से शुरू

तुमड़ीबोड़| ग्राम मचानपार में समस्त ग्रामवासियों के द्वारा 18 व 19 जनवरी को दो दिवसीय मां शीतला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव व सामुदायिक भवन लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बताया गया कि 18 जनवरी को सुबह 10 बजे माताजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 19 जनवरी को सुबह 9 बजे माताजी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। दोपहर 1 बजे अतिथि सत्कार होगा। दोपहर 2 बजे से महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संतोष पांडे होंगे। अध्यक्षता दिनेश गांधी करेंगे। विशिष्ट अतिथि जागृति यदु, रंजीता पड़ौती, रामकुमार गुप्ता, राजेंद्र जैन, जागेश्वर यादव, नवीन भाई परमार, चिन्ताराम साहू, मूलचंद पदाम सहित समस्त पंच होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *