शीतल-नयानगर मार्ग पर सड़क हादसा, एक की मौत:जेसीबी की चपेट में आने से व्यक्ति की जान गई, ग्रामीणों का आक्रोश

गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतल-नयानगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। शीतल गांव निवासी मोहम्मद इसराइल (50) को एक जेसीबी/सड़क रोलर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह प्रतिदिन की तरह सुबह साइकिल से नयानगर चौक की ओर जा रहे थे। पानी टंकी के पास अचानक तेज रफ्तार निर्माण कार्य में लगे वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। वाहन चालक कान में ईयर फोन लगाकर गाना सुन रहा था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना चालक की लापरवाही के कारण हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि वाहन चालक कान में ईयर फोन लगाकर गाना सुन रहा था और तेज गति से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने महागामा-एकचारी मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। सूचना मिलने पर नयानगर मुखिया साहिद आलम, महागामा थाना पुलिस और प्रशासनिक दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद जाम हटाया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य करा रही एजेंसी पर भी सुरक्षा मानकों का उचित पालन न करने का आरोप लगाया है। पूरे मामले पर महागामा थाना प्रभारी मनोज पाल ने बताया कि सड़क दुघर्टना में एक की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया गया है। और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *