शूटिंगबॉल में टूटा उम्र का बंधन, 11 से 59 साल के खिलाड़ी

पुरुष वर्ग में फ्रेंड्स क्लब और महिला वर्ग में VMPC जीते 22 गोदाम स्थित ए.के. गोपालन मजदूर मैदान। यहां रविवार को जयपुर जिला सीनियर शूटिंगबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। चैम्पियनशिप महिला और पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित हुई। पुरुष वर्ग में फ्रेंड्स क्लब और महिला वर्ग में वीएमपीसी क्लब चैम्पियन बने। इस चैम्पियनशिप का खास आकर्षण रही खिलाड़ियों की उम्र। महिला वर्ग की टीम में 11 साल की खिलाड़ी भी खेली तो पुरुष वर्ग में 59 साल के खिलाड़ी ने भी हिस्सा लिया। महिला वर्ग की टीमों की औसत उम्र 15-16 साल थी जबकि पुरुष वर्ग की टीमों की औसत उम्र 35 साल थी। पुरुष वर्ग की चैम्पियन फ्रेंड्स क्लब की ओर से राजस्थान पुलिस में कार्यरत कमल गोदारा की उम्र 59 साल थी लेकिन पूरी टीम में सबसे ज्यादा फिट और बेस्ट खिलाड़ी भी वही थे। न किट और न ही जूते, चप्पल में व नंगे पैर भी खेले खिलाड़ी पुरुष टीम में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी फैक्ट्रियों में काम करते हैं। इनके पास किट भी नहीं थी। कई चप्पल पहनकर और कई नंगे पैर खेले। इनका जोश, जुनून और जज्बा देखने वाला था। पुरुष कैटेगरी के फाइनल में फ्रेंड्स क्लब ने हरड क्लब को 21-13, 21-16 से हरा खिताब जीता। चैम्पियन टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजय शर्मा का प्रदर्शन सराहनीय रहा। तीसरे स्थान पर श्रीगणेश क्लब रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *