शेख भिखारी व टिकैत सिंह के शहादत दिवस की तैयारी को ले बैठक

बगोदर| 8 जनवरी को अमर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह के शहादत दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने को लेकर सोमवार को बगोदर स्टेडियम में तैयारी समिति की बैठक की गई। वक्ताओं ने देश और राज्य के हुक्मरानों से स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और संघर्ष को सामाजिक पटल पर सम्मानपूर्वक स्थापित करने तथा उनकी विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की मांग की। तैयारी समिति ने शहादत दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता नुरुल नबी सिद्दीकी ने की। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी आसिफ अंसारी, सलीम अख्तर, शेख शाहिद, मुमताज अंसारी, अमजद खान, सिकन्दर अली, फिरोज़ आलम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *