सूचना के बाद नहीं पहुंचा वन विभाग, लोगों ने खुद ही 3 घंटे बाद निकाला

भास्कर न्यूज | लुधियाना सिधवां केनाल नहर में सोमवार सुबह एक सांभर गिरकर फंस गया। नहर में सांभर को तैरता देख राहगीरों ने गिल नहर पुल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को इसकी सूचना दी। ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत वन विभाग को मामले की जानकारी दी, लेकिन करीब एक घंटे तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से सांभर को नहर से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। करीब दो घंटे तक प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे एक युवक मौके पर पहुंचा और नहर में उतरा और लोगों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद सांभर को सुरक्षित बाहर निकाला। सांभर के नहर से बाहर निकलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांभर को अपने साथ ले गई। घटना के दौरान वन विभाग की देरी और लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए। लोगों ने बताया कि अगर समय रहते वन विभाग की टीम समय पर पहुंच जाती तो जानवर को जल्द राहत मिल सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *