हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को ले बैठक

भास्कर न्यूज | गिरिडीह जीआरसी एकल विद्यालय मधवाडीह में रविवार को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह हुआ। आयोजन में विभिन्न प्रखंडों सहित झारखंड के कई जिलों के प्रतिनिधियों के साथ भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और बंगाल से प्रतिनिधि अधिकारियों की उपस्थिति दर्ज की गई।कार्यक्रम में जिले के शाकद्वीपीय मगबन्धुओं के बीच सर्वेक्षण का फॉर्म भी जारी किया गया, जिसे पूर्ण होते ही एक पत्रिका के रूप में प्रकाशित किया जा सके। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, कार्यकारिणी सदस्य महेश पाठक, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा, झारखंड प्रदेश महामंत्री शरत भक्त, गिरिडीह अध्यक्ष हेमंत पाठक, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सबिता मिश्रा, महासचिव पंकज मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष गौरी शंकर पाठक, कोषाध्यक्ष कृष्ण कान्त मिश्रा ने सभी महिलाओं का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया। दिलीप उपाध्याय ने ब्राह्मणों के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र को नाकाम करने के आंदोलन की बात कही। साथ कई पदाधिकारियों व वक्ताओं ने महासंघ के गतिविधियों की विस्तार से चर्चा भी की। कहा कि महासंघ निरन्तर अपने संगठन को मजबूत करने लगा है। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक समारोह मे अनिल वाचस्पति मिश्रा तथा भानुदय भक्त का सराहनीय योगदान रहा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सहित कई जिलों से पहुंचे लोग समारोह में महासंघ के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री चन्दन मिश्र, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्र, संयोजक सदस्य आनंद उपाध्याय, शरतचंद्र भक्त, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम पाठक, गढ़वा जिलाध्यक्ष बिनोद पाठक, दिलीप कुमार पाठक, पलामू जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, भोलानाथ पाठक पलामू उपाध्यक्ष, रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष गिरधर मिश्र, रांची महामंत्री अमित कुमार मिश्र, रांची ग्रामीण कोषाध्यक्ष विजय मिश्र, झारखंड प्रदेश संरक्षक भोलानाथ मिश्र, गिरिडीह नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर पाठक, नगर सचिव कुमार पल्लव भक्त, जिलामंत्री ग्रीष्म कुमार भक्त, नगर कोषाध्यक्ष कृष्णकांत मिश्र, गिरिडीह प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर पाठक, गांडेय प्रखंड अध्यक्ष बिपिन मिश्र, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप मिश्र व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *