पंतोरा| पंतोरा पंचायत में बाजार शेड निर्माण के नाम पर पहली किस्त में 40 फीसदी राशि निकाले 2 महीने 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक निकाले गए 80 हजार की राशि से कार्य की शुरुआत नहीं की गई है। बाजार शेड निर्माण कार्य 2 लाख की स्टीमेट से पूर्ण होना था, लेकिन 2 महीने 5 दिन बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार से कार्य की शुरुआत नहीं हो सकी है और सचिव सरपंच द्वारा भी राशि निकालने के बाद शेड निर्माण के कार्य को कराने के लिए अब तक रुचि नहीं ली जा रही है।


