राजस्थान सरकार ने बुधवार को अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बारां के शेरगढ़ को विकसित करने की घोषणा की है। जिस पर 20 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 करोड़ रुपए की लगात से नॉन पेचैंबल सड़कें बनाई जाएंगी। बजट में सरकार की ओर से पीएम सूर्यगढ़ योजना के तहत 150 यूनिट बिजली फ्री करने की घोषणा की है। साथ ही आंगनवाड़ी केद्रों में सप्ताह में 5 दिन दूध दिया जाएगा। प्रदेश में 5 हजार उचित मूल्य की दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे। बालिका गृह में रहने वाली बालिकाओं के लिए 50 बेडेड सरस्वती होम बनेंगे।


