शेरवुड एस्टेट कॉलोनी के पास पार्क में कब्जे की कोशिश, कुंवर की स्टेटस-को मेंटेन करने की मांग

भास्कर न्यूज | अमृतसर वेस्ट हलका अधीन आते 25 साल पहले बने शेरवुड एस्टेट कॉलोनी के पास बने पार्क में अवैध कब्जा करने की कोशिश माफिया अंदरखाते करने लगे हैं। इलाकावासियों ने पार्क में अवैध कब्जा करने की शिकायत 2 दिन पहले नॉर्थ हलका के विधायक कुंवर विजय प्रताप से की। जिसके बाद रविवार को मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। कुंवर ने कहा कि सीपी को फोन कर पार्क में स्टेटस-को (यथास्थिति) मेंटेन रखने को कहा है। कॉलोनी में मालकी एक बैंक की है। लोगों ने पार्क देखकर अपना घर बसाया। पार्क में किसी की ऑनरशिप तो कोर्ट के जरिए आएं। गैर कानूनी तरह से कब्जा बर्दाश्त नहीं करेंगे। ^लोगों से पार्क पर अवैध कब्जे के बारे में शिकायत मिली थी। यदि सरकार की जगह है, तो कोई कब्जा नहीं कर पाएगा। किसी प्राइवेट व्यक्ति की जगह है या नहीं यह तो रिकार्ड देखने के बाद ही पता लग पाएगा। यदि ऐसा है तो वह लीगली तौर पर ले सकता है। लेकिन कोई माफिया-गैंगस्टर या राजनेता कोई भी पार्क पर कब्जा करना चाह रहा तो सरकार ऐसे लोगों को उनकी सही जगह पहुंचा रही है।-डा. जसबीर सिंह संधू, विधायक, वेस्ट हलका विधायक ने कहा कि युद्ध वाले हालात बने हुए हैं। पाक ने सीजफायर किया है। एक तरफ हम-सब वह लड़ाई लड़ रहे। इधर ब्लैकआउट का फायदा उठाकर कब्जा किया जा रहा है। इन हालातों में यदि कोई यहां गैरकानूनी तौर पर कब्जा करते हैं, यह निंदनीय है। पूरे मामले की जिम्मेदार विभाग जांच कराए। 20 सालों बाद कोई पार्क पर कब्जा करने आ रहा तो धक्केशाही है। चुनाव के दौरान पार्क में हमने वेस्ट हलका के लिए मीटिंग की थी। हलका विधायक डॉ. जसबीर सिंह को से भी पार्क बारे बात हुई है। 2005 में यहां कॉलोनी बनी थी। जिसके बाद लोगों ने रहना शुरू कर दिया। अब काफी लोग रहने लगे हैं। लोगों ने बताया है कि पार्क में कुछ काम भी करवाया गया जिसमें पॉलिटिक्स से जुड़े लोग भी शामिल हैं। यह प्राइम लोकलिटी है। जीटी रूट पर है। वेस्ट में छेहर्टा का एरिया है। माफिया की नजर इस पार्क पर पड़ गई है। किसी को ऑनरशिप क्लेम करना है तो कोर्ट जा सकता है। कोई जबरदस्ती कब्जा करता है तो वह माफिया एलीमेंट होगा। इस पार्क पर किसी का नाजायज कब्जा नहीं होने देना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *