शेर व घोड़े की मूर्तियों में तोडफोड़ की, मामला दर्ज

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम सांकरा (क) के बाबा बईहा ठाकुर मंदिर में स्थापित मूर्तियों को तोड़फोड़ करने व एक मूर्ति गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार लोमस राम नेताम ने जानकारी दी है कि ग्राम सांकरा (क) में स्थित बाबा बईहा ठाकुर मंदिर देव स्थल गोड़ समाज के आस्था का केंद्र है। जहां बाबा बईहा ठाकुर का घोड़े में बैठी हुई दो मूर्ति स्थापित है। सामने दो शेर की मूर्ति स्थापित है। 8 जनवरी को पूजा पाठ करने गया तब सभी मूर्ति सुरक्षित थी। 12 जनवरी को शाम 5 बजे जैनू निषाद ने घर में आकर बताया कि बाबा बईहा ठाकुर मंदिर में स्थापित मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति ने तोड़फोड़ कर दी है। एक मूर्ति के सिर को अलग कर ले गया है। घोड़े की मूर्ति के कान एवं दोनो शेर की मूर्ति के दांत को तोड़ दिया गया है। देव पत्थर एवं धारन खम्भा नहीं है। मूर्तियों को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया है। इस मामले में शुक्रवार को बालोद थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 298, 324(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *