भास्कर न्यूज | जालंधर डिस्ट्रिक्ट जालंधर एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से 100वीं पंजाब सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी फाइनल मुकाबले खेले गए। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान एसएसपी बहादुर सिंह सग्गू पहुंचे। जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और बताया कि पंजाब हमेशा एथलेटिक्स में देश का नाम रोशन किया है। पंजाब के एथलीट्स ने ओलिंपिक में देश का प्रतिनिधित्व किया है। पहले दिन अलग-अलग कैटेगरी में दौड़, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल जंप के मुकाबले खेले गए थे। इस मौके पर इंटरनेशनल एथलीट प्रेम सिंह, सीआर गौतम कैशियर, कंवलजीत सिंह मक्कड़, रैनी प्रधान जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, मनदीप सिंह नायब तहसीलदार, सर्बजीत सिंह हैप्पी सेक्रेटरी जालंधर, स्वर्ण सिंह सेक्रेटरी मोहाली, संजय सेक्रेटरी संगरूर, गुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह, अजैब सिंह, एसएस पन्नू, जसविंदर सिंह, मोहिंदर सिंह ढिल्लों, सतनाम सिंह, अमरदीप शर्मा, हरप्रीत कौर, दलजीत कौर मौजूद रहे। गौर है कि दो दिवसीय इस स्टेट मीट में सभी जिलों से नेशनल और इंटरनेशनल खिलाड़ियों ने हिस्सा लेते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। पहली बार है कि एथलेटिक्स के मुकाबले जालंधर के इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के एथलेटिक्स ट्रैक पर फ्लड लाइटों में भी खेले गए है। वीरवार को मुख्यातिथि एडीजीपी एमएफ फारूकी थे, जिन्होंने गेम्स की शुरुआत करवाते हुए विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मेन्स 100 मीटर में फतेहगढ़ साहिब के हरजीत सिंह ने पहला, जालंधर के लवप्रीत सिंह ने दूसरा, पंजाब पुलिस के हरमनप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान जीता। मेन्स 200 मीटर में पटियाला के हरप्रीत सिंह गिल ने पहला, जालंधर के लवप्रीत सिंह ने दूसरा, पंजाब पुलिस के हरमनप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान जीता। मेन्स 400 मीटर में संगरूर का हरदीप कुमार पहले, मुक्तसर का हरमनदीप सिंह दूसरे, पटियाला का हरप्रीत सिंह गिल तीसरे स्थान पर रहा। मेन्स 800 मीटर में मुक्तसर का आकाशदीप सिंह पहले, संगरूर का सुखजिंदर सिंह दूसरे, व गुरमन सिंह तीसरे स्थान पर रहा। मेन्स 1500 मीटर में पटियाला का हर्शदीप सिंह पहले, अमृतसर का जश्नप्रीत सिंह दूसरे, एसएएस नगर का ओंकार सिंह तीसरे स्थान पर रहा। मेन्स 110 मीटर हर्डल में लुधियाना का तरुनदीप सिंह पहले, पंजाब पुलिस का अमरिंदर सिंह औलख दूसरे, फाजिल्का का पंकज तीसरे स्थान पर रहा। मेन्स 400 मीटर हर्डल में संगरूर का हरदीप कुमार पहले, तरनतारन का तेजप्रताप सिंह दूसरे, मोहाली का निखिल भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहा। मेन्स हाई जंप में रूपनगर का आदर्श प्रीत सिंह पहले, रोबनप्रीत सिंह दूसरे, तरनतारन का निरवैल सिंह तीसरे स्थान पर रहा। मेन्स लॉन्ग जंप में लुधियाना के लखवीर सिंह ने पहला, हरपाल सिंह ने दूसरा, दिग्विजय ने तीसरा स्थान जीता। मेन्स ट्रिपल जंप में बठिंडा के नरपिंदर सिंह ने पहला, लुधियाना का हरपाल सिंह मान ने दूसरा, जालंधर के नितिश कुमार तीसरा स्थान जीता। मेन्स डिस्कस थ्रो में पंजाब पुलिस के बलजिंदर सिंह ने पहला, जालंधर के शुभकर्मन सिंह ने दूसरा, अमृतसर के हरनूर सिंह संधू ने तीसरा स्थान जीता। मेन्स हैमर थ्रो में बरनाला के दमनीत सिंह ने पहला, फरीदकोट के गुरदेव सिंह ने दूसरा, गुरदासपुर के परमवीर सिंह ने तीसरा स्थान जीता। मेन्स जेवेलिन थ्रो में गुरदासपुर के मनजिंदर सिंह ने पहला, जालंधर के लवप्रीत सिंह दूसरा, अमृतसर के अमित कुमार यादव ने तीसरा स्थान जीता। मेन्स शॉटपुट में जालंधर के धनवीर सिंह ने पहला, पटियाला के दविंदर सिंह ने दूसरा, मोहाली के वरिंदर पाल सिंह ने तीसरा स्थान जीता।


