945 रेजिडेंशियल और 796 डे-स्कॉलर विंग की सीटों के लिए ट्रायल 8 व 9 को

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजाब खेल विभाग की तरफ से कॉलेजों में रेजिडेंशियल और डे-स्कॉलर विंगों को लेकर शेड्यूल जारी किया है। पंजाब के अलग-अलग कॉलेजों में 945 रेजिडेंशियल और 796 डे-स्कॉलर विंग की सीटों को लेकर ट्रायल होंगे। जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के अधीन पड़ते कॉलेजों में 381 रेजिडेंशियल, 255 डे-स्कॉलर सीटों को लेकर ट्रायल 8-9 जुलाई को गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में होंगे। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर व महाराजा भूपिंदर सिंह यूनिवर्सिटी के अंडर आते कॉलेजों में 200 रेजिडेंशियल, 450 डे-स्कॉलर सीटों के ट्रायल स्टेट स्पोर्ट्स कॉलेज में 8-9 जुलाई को होंगे। पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के अंडर पड़ते कॉलेजों में 79 रेजिडेंशियल, 91 डे-स्कॉलर सीटों के ट्रायल पोलो ग्राउंड पटियाल और गुरु काशी यूनिवर्सिटी तलवंडी साबो में 285 रेजिडेंशियल सीटों के ट्रायल 8-9 जुलाई को इसी यूनिवर्सिटी में होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *