शॉट पुट में होशियारपुर का सन्नी रहा अव्वल

लुधियाना| स्पेशल ओलंपिक पंजाब ने एक रोमांचक कार्यक्रम की सफलतापूर्वक मेजबानी की, जिसमें एथलीट, कोच और गणमान्य व्यक्ति खेल और समावेश की शक्ति का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए। गुरु नानक पब्लिक स्कूल सराभा नगर में 25वें पंजाब राज्य स्पेशल ओलंपिक खेल और पहला उत्तरी क्षेत्र स्पेशल ओलंपिक खेल मुकाबले करवाए जा रहे है। 3 दिवसीय खेलों में 60 स्कूल के, 800 एथलीट और कोच भाग ले रहे हैं। इस दौरान करवाए गए मुकाबलों में शॉट पुट पुरुष में सनी कुमार (जेएसएस आशा किरण होशियारपुर) पहले, असलम खान (उमंग रेड क्रॉस फरीदकोट) और गगन (एसओबी हिमाचल प्रदेश) दूसरे स्थान पर तथा रोहित कुमार (जेएसएस आशा किरण, होशियारपुर) तीसरे पर रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *