शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा,हत्या से पहले हुआ रेप:रात 12 से प्रात: 5 बजे के बीच हुई हत्या, हाथ पर अंग्रेजी में लिखा है “पप्पू’

ग्वालियर के नारायण विहार कॉलोनी के जंगल में मिले महिला के शव का पोस्ट मार्टम बुधवार को डॉक्टरों की पैनल ने किया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि हत्या से पहले महिला के साथ रेप किया गया है। डॉक्टरों ने महिला के शरीर से वीर्य के सैंपल सुरक्षित किए हैं। महिला के हाथ पर अंग्रेजी में पप्पू लिखा है। पुलिस इसी को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ाएगी। 30 वर्षीय महिला का शव सोमवार को कटारे फार्म के पास अर्द्ध नग्न अवस्था में मिला था। अब तक की जांच में पुलिस महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पहचान न होने के कारण ही मंगलवार को पोस्ट मार्टम नहीं कराया गया था। महिला की पहचान के लिए उसके हाथ पर लिखा पप्पू पुलिस के सामने अब तक का सबसे बड़ा क्लू है। पुलिस का कहना है कि यह उसके पति या प्रेमी का नाम हो सकता है। इसी को आधार बनाकर मामले की पड़ताल की जाएगी। रात 12 से प्रात: 5 बजे के बीच हुई हत्या डॉक्टरों के अनुसार महिला की हत्या रविवार रात 12 बजे से प्रात: 5 बजे के बीच हुई है। इसके साथ ही हत्या पत्थर पटककर की गई है यह भी साफ हो गया है। हत्या के समय महिला नशे में थी या बेहोशी में यह पता नहीं चल सका है। गुमशुदा महिलाओं से हुलिया मिलान कराया शव मिलने के बाद से ही पुलिस महिला की पहचान को लेकर परेशान है। पहले पुलिस ने मेला ग्राउंड, कटारे फार्म के आसपास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले मजदूर परिवारों से बातचीत की, उन्हें महिला का फोटो दिखाया लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी है। फिर जिले और आसपास के सभी जिलों के थानों में महिला के शव के फोटो भेजकर पहचान कराई गई। पुलिस उसमें भी सफल नहीं हुई, तो गुमशुदा महिलाओं से हुलिया मिलान कराया गया। उसमें भी सफलता नहीं मिली।
पुलिस का कहना
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया है कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन उसके एक हाथ पर इंग्लिश में पप्पू लिखा हुआ है। यह पहला क्लू है जो पुलिस को मिला है। इसी आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह खबर भी पढ़िए… ग्वालियर के जंगल में मिली अज्ञात महिला की अर्द्धनग्न लाश ग्वालियर के नारायण विहार कॉलोनी के पीछे कटारे फार्म के पास जंगल में सोमवार को मिली करीब 30 वर्षीय महिला की अर्द्धनग्न लाश की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की हालत को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है। 36 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *